हीरोपंती का गीत बांसुरी वालों को समर्पित किया जाएगा

Wednesday, April 09, 2014 18:56 IST
By Santa Banta News Network
साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म हीरोपंती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, खासतौर से फ़िल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ की वजह से। फ़िल्म का ट्रेलर जो कि हाल ही में रिलीज़ हुआ है, उसमें टाइगर के ज़बरदस्त ऐक्शन स्टंट्स ने लोगों के बीच हलचल मचा दी है। अपनी फ़िल्मी दौर की शुरुआत टाइगर हीरोपंती से करने जा रहे हैं।

​ हीरोपंती का पहला गाना 'विसल बजा के' भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस गीत में जैकी श्रॉफ की फ़िल्म हीरो की एक बेहद प्रसिद्ध बांसुरी धुन सुनाई देगी। जैकी की उस फ़िल्म के बाद ये धुन देशभर के सभी बांसुरी वालों के बीच ख़ासा लोकप्रिय हो गया था। और आज भी ये धुन अकसर सुनाई देती है।

​ हीरोपंती का ये गीत साजिद सभी बांसुरी वालों को समर्पित करना चाहते हैं। साजिद के हिसाब से, 30 साल से हीरो की इस धुन को आजतक ज़िंदा रखने का श्रेय पूरी तरह से उनको जाता है, अगर वे इसे ज़िंदा नहीं रखते तो शायद लोग अभी तक भूल गए होते।

​ यही नहीं, फ़िल्म के गाने 'विसल बजाके' के लॉन्च के दौरान साजिद ने 10 बांसुरी वालों को आमंत्रित भी किया है।

​ फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने बहुत सराहा है और हीरोपंती की टीम को आशा है कि उनके पहले गाने को भी दर्शक पसंद करेंगे।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT