मुनमुन सेन के लिए प्रचार करेंगी, रिया, राइमा

Tuesday, April 15, 2014 16:37 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं मुनमुन सेन की दोनों बेटियां अभिनेत्री राइमा और रिया लोकसभा चुनाव में अपनी मां के पक्ष में प्रचार करेंगी। मुनमुन सेन तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बांकुड़ा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

​ मुनमुन कहती हैं कि चुनाव प्रचार एक चुनौती भरा काम है।

​ उन्होंने कहा, "मेरे सोने-जागने का समय और मेरी पूरी दिनचर्या ही बदल गई है। यह एक ऐसी लड़ाई बन गई है, जहां मैं अपनी मां, अपनी बेटियों और खुद को निराश नहीं कर सकती। काश, आप देख पाते कि मेरे लिए यह कितना मुश्किल है। हम कलाकारों का काम तो लोगों का मनोरंजन करना होता है।"

​ मुनमुन ने आगे कहा, "हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी हम लोगों का मनोरंजन करें, क्योंकि ये वही जनता है, जो मुझे सिनेपर्दे पर देखती है और फिर चुनावी रैलियों में भी देखती है।"

​ मुनमुन बांग्ला फिल्मों की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं, जिनका कुछ महीने पहले निधन हो गया।

​ मुनमुन के मुताबिक उनके प्रशंसकों में एक नया प्रशंसक वर्ग शामिल हुआ है। उन्होंने कहा, "मेरे समर्थकों में एक नया वर्ग आदिवासी समुदाय शामिल हुआ है। मुझे उन लोगों पर गर्व है, जो रैलियों में मुझे सुनने आते हैं। पार्टी के नेता मेरी रैलियों में इकट्ठा होने वाली भीड़ को देखकर काफी हैरान हैं। मैंने यह महसूस किया है कि मैं पहले तो एक फिल्म अदाकारा हूं, उसके बाद किसी राजनीतिक पार्टी की नेता। मुझे आशा है कि मेरे प्रशंसकों की यह तादाद मेरे मतदाताओं की तादाद भी हो।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT