जन्मदिन मुबारक: आज 47 साल की हो गई माधुरी

Thursday, May 15, 2014 15:36 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म 'अबोध' हिंदी सिनेमा में शुरुआत कर धक-धक गर्ल तक का सफर सफलतापूर्वक तय करने वाली माधुरी का आज यानी 15 मई को 47वां जन्मदिन है। जिनका जन्म 15 मई 1967 को महाराष्‍ट्र के मुंबई में हुआ था।

बचपन से ही डांस की शौक़ीन माधुरी कथक डांस में पारंगत है और उन्हें इसके मास्‍टर के तौर पर देखा जाता है। आज लाखों करोड़ों चाहने वालों की आदर्श माधुरी ने कभी सोचा भी नही था कि वह एक अभिनेत्री बनेंगी। यहाँ तक कि माइक्रोबॉयलॉजिस्ट बनने की चाह रखने वाली माधुरी ने नृत्य भी केवल अपने शौक के लिए सीखा था।

जब माधुरी ने 1984 में राजश्री प्रोडक्शन से हिंदी फिल्म 'अबोध' में अभिनय किया था तो उनकी पहली ही फिल्म सिने-स्क्रीन पर सफलता अर्जित नही कर पाई थी। इसके बाद उन्हें छोटी- छोटी भूमिकाएं तो मिलती रहीं लेकिन कोई ख़ास काम उनके हाथ नही आया। लेकिन जब 1988 में आई फिल्म में उन्हें काम करने का मौक़ा मिला तो माधुरी रातों रात एक स्टार बन गई।

यहां तक कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेहतरीन अभिनेत्री पुरुस्कार के लिए नामांकित भी किया गया। इस फिल्म का एक गाना एक, दो, तीन आज भी उनकी खास पहचान है।

इसके बाद माधुरी की झोली में फिल्मों की कमी नही थी। 'राम लखन', 'परिन्दा', 'त्रिदेव', 'किशन-कन्हैया', 'देवदास', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम 'आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है', और 'पुकार' जैसी फिल्मों से माधुरी ने अभिनय में अपने झंडे गाड़ दिए। यहाँ तक कि मि. नैने से शादी के बाद भी दो बच्चों की माँ माधुरी छोटे और बड़े दोनों ही पर्दों पर सक्रीय है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT