​बॉलीवुड में भी मोदी की लहर, ​सिने-हस्तियां भी हुई दीवानी

Friday, May 16, 2014 14:18 IST
By Santa Banta News Network
​भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के साथ लोकसभा में पहुंचने के लिए तैयार है। ऐसे में आशा भोंसले और मधुर भंडारकर सरीखे पार्टी समर्थकों ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और उन्हें नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म हस्तियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भाजपा की जीत को लेकर अपने-अपने विचार रखे है।​ ​पेश है कुछ ट्वीट​।​​​

​ ​आशा भोसले :​ ​​भाजपा को बधाई और हमारे अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।​
​​​
​​​ हेमा मालिनी :​ ​​मोदी की लहर वास्तव में है। भाजपा को भारी बहुमत मिल रही है।​
​​
​​​ मधुर भंडारकर :​​ लहर ने किनारे पर दस्तक दी है। एक युवा, संवेदनशील और जीवंत भारत ने अपना फैसला सुनाया है।​

​​​ प्रीति जिंटा :​​​​ टेलीविजन पर चुनाव परिणाम देखकर दिल खुशी से धड़क रहा है। मैं यह देखकर खुश हूं कि यह एक स्थिर और मजबूत सरकार होगी।​​
​​​
​​​ अनुपम खेर :​​​​ ​​मैं जैसे ही लाल किले से गुजरता हूं, स्वयं को उस नई आशा और ऊर्जा के बारे में सोचने से नहीं रोक पाता जिसका​ ​आज के बाद भारत अनुभव करेगा।​
​​
​​​​ चित्रांगदा सिंह :​​​​ तो हम आज मोदी-फाइड का समर्थन करते हैं। देश को इंतजार है।​

​​ हंसल मेहता :​ ​​फैसला अयोग्य कांग्रेस के खिलाफ है, न कि सांप्रदायिक भाजपा के।​

​​ ​सोहा अली खान :​​ कीचड़ उछालने और नारेबाजी के महीने खत्म होने का इंतजार है।​
​​
विवेक ओबरॉय :​​​​​ ​एक नए युग का प्रारंभ।​

अमृता पुरी :​​ कांग्रेस अब आगे भारत तुम्हारा बसेरा नहीं रहने वाला है।​

अभिषेक कपूर :​ ​​हकदारी की राजनीति खत्म हुई। भारत माता की जय।​
​​
​ पुनीत मल्होत्रा :​​​​ ​देश ने अपना चुनाव कर लिया है।​

​सोफी चौधरी :​​​​​ लोगों ने बतला दिया है। भारत बदलाव चाहता है और नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता है!​

​​​ विशाल ददलानी :​​ तो स्पष्ट है कि मोदी भारत की आवाज है। एक सुशासन की आशा है, जो देश की सेवा करे।​

​रणवीर शौरी :​​​​ ​शानदार जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई। ​'​अच्छे दिन​'​ का इंतजार है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT