सच्चे हीरो: वरुण-आलिया ने बचाई एक लड़के की जिदंगी

Monday, July 14, 2014 16:27 IST
By Santa Banta News Network
हाल ही में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक एक्सीडेंट में घायल हुए लड़के की जान बचाई है। वह इस लड़के को बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर और उसका उचित इलाज करवाया। अब वह खतरे से बाहर है और वरुण और आलिया खुश हैं क़ि उसकी जान बच गई।

दो दिन पहले जब वरुण और आलिया अपनी फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रोमोशन के लिए दिल्ली में थे, तो प्रोमोशन से वापसी क़े दौरान ही उन्होंने हाइवे पर घायल एक लड़के को देखा और तुरंत अस्पताल लेकर गए।

​एक क्रू मेंबर का कहना है, "हम अपने होटल वापिस लौट रहे थे, और महिपालपुर के नजदीक एनएच 8 पर थे। तभी वरुण की नजर हाइवे पऱ एक घायल इन्सान पर पड़ी, उसकी कार को किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी थी। वरुण तुरंत अपनी कार से बाहर आये और उस खून से लथपथ आदमी को उठा कर अस्पताल ले गए।"

कहा जा रहा है कि इस पूरे समय में आलिया ने भी वरुण का पूरा साथ दिया, और जब तक उस घायल व्यक्ति का पूरा परिवार वहां नहीं पहुंच गया वह भी वहीं रही।​

क्रू के एक सदस्य का कहना है, इसी दिन वरुण के दो फैन भाई भी उनकी कार का पीछा कर रहे थे, वरुण उन्ही की कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर गये। हालाँकि वरुण को फ्लाइट पकडनी थीं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने सारी प्रारंभिक औपचारिकताओं को ख़ुद ही पूरा की।आलिया और वरुण खुद इस बात की तस्सली होने के बाद ही अस्पताल से निकलें कि उसका इलाज सही तरीक़े से हो रहा है या नही।

इस व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वरुण कहते हैं, "मैंने उस वक़्त ज्यादा सोचा नहीं, बस मैंने वही किया जो मेरी अंतरमात्मा मुझसे कहती गई। मैं अब इस बात से बेहद खुश हूँ कि वह लड़का अब खतरे से बाहर है।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT