स्टाफ के लिए बिपाशा की दरियादिली

Tuesday, July 29, 2014 16:45 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड में ​फ़िल्मी सितारों के नखरों और उनके खर्चों के किस्से ​तो ​सुनने को मिलते​ ही रहते​ हैं। पर इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो इनकी परवाह किये बगैर दूसरों को खुश करने में लगे रहते हैं। उन्ही में से एक हैं बिपाशा बासु, जिन्हें उनके स्टाइलिस्ट के खर्चों ने निर्माताओं के सिर में दर्द कर दिया है।​

बिपाशा के करीबी सूत्रों का कहना है ​, "वे हमेशा अप ​ने​ स्टाफ का ख्याल रखती हैं। शूटिंग से लेकर फिल्म प्रमोशन तक बिपाशा ​अपने स्टाइल​ ​और मेकअप का बेहद ख्याल रखती हैं। प्रमोशन के दौरान जहां उनकी स्टायलिस्ट का खर्च 65,000 से 70,000 रुपये होते है। वहीं उनके हेयर एंड मेक अप का खर्चा करीब 20,000 आता है। इसके अलावा स्पॉट-बवाय और ड्राइवर का खर्चा अलग। लोगों के लिए यह भले ही खर्चे हो लेकिन बिपाशा के मुताबिक यह उनका हक है।​​

​ वे अपने स्टाफ के लिए आवाज़ बुलंद करती हैं। बिपाशा कहती हैं,​ "यह नई बात नहीं है। अक्सर एक्टर्स के स्टाफ की फीस फिल्म कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा होती है। उन्हें वही पैसे मिलते हैं जो प्रोडयूसर्स तय करते हैं।​

ऐसे में इसे ज्यादा खर्चा कहना सरासर गलत है। मुझे यह समझ में नहीं आता कि लोग इसे बदनाम क्यों करते हैं। हर कलाकार के स्टाफ उनके काम का पैसा मिलना चाहिए। चाहे फिल्म की शूटिंग हो या मूवी प्रमोशन।​"​

इस बात पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी बिपाशा से पूरी तरह सहमत हैं। वे कहते हैं, "​बिपाशा ने फिल्म प्रमोशन के लिए कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं लिया। फिर इस पर इतना हो हल्ला क्यों? जो कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है उसके मुताबिक शूटिंग से लेकर फिल्म प्रमोशन पर भी उनके स्टाफ का खर्च हम ही उठायेंगे।​"​

उम्मीद है कि बिपाशा की तरह दूसरे कलाकार भी अपने आसपास के लोगों के हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करेंगे। बिपाशा फिल्म ​'क्रीचर 3डी ​'​ में नज़र आने​ ​वाली हैं। इसमें उनके साथ पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास और मुकुल देव हैं।​

इसे टी-सीरिज़ ने प्रोड्यूस किय है। जबकि विक्रम भट्ट इसके डायरेक्टर हैं। ​'​क्रीचर 3डी​'​ 12 सितंबर को ​पूरे भारत में रिलीज होगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT