20 साल बाद होमटाउन में कदम रखेंगी रानी

Thursday, July 31, 2014 15:50 IST
By Santa Banta News Network
रानी मुखर्जी झांसी की रहने वाली हैं। वे 20 साल बाद अपने शहर में वापिस कदम रखने जा रही हैं। रानी यहीं से अपनी फिल्म मर्दानी का प्रमोशन शुरू करेंगी। इसकी शुरुआत 5 अगस्त से होगी।​​

​ इसके बाद वे अलग-अलग शहरों में प्रमोशन के लिए निकलेंगी। फिल्म के प्रोडक्शन सूत्र के मुताबिक जब ​'मर्दानी​'​ के प्रमोशन को लेकर यह बात चल रही थी उस दौरान रानी ने ही झांसी जाने का जिक्र किया। ​

​ ​उन्होंने कहा, "झांसी को रानी लक्ष्मीबाई के रूप में को याद किया जाता है। झांसी मेरा होमटाउन भी है। फिल्म का टाइटल भी मर्दानी है। झांसी की रानी के रूप में यह मर्दानी बहुत मशहूर है। खूब लड़ी मर्दानी वाला फैरा आज भी लोग याद करते हैं। झांसी के साथ यह कहीं न कहीं मुझे इस जगह से जोड़ता है। इसलिए यही से प्रमोशन की शुरुआत होनी चाहिए।​

​​ रानी अपने शहर झांसी जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसलिए नहीं कि वो उनकी मातृभूमि है बल्कि झांसी की रानी का मर्दानी रूप अपने आप में खास अहमियत रखता है। यह उनके किरदार की तरह शक्तिशाली है और विशेषता भी। मर्दानी में रानी का एक महिला पुलिस अफसर का सश्क्त किरदार है।​

​​ झांसी उन शहरों में से है जहां अभी तक किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं हुआ है। यह एक ​सकारात्मक सूचक है कि रानी खुद इसमें शामिल होकर झांसी जाने की ​योजना बना रही हैं। वहां क्या कर सकती हैं और कहां-कहां जाया जा सकता है। इन सभी चीजों पर रानी खुद काम कर रही हैं। पहली बार रानी एक पुलिस​ अफसर के​ किरदार में दिखेंगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT