दिलचस्प जोड़ी: कौन है ये आलिया का एक और नवोदित सिने-स्क्रीन पार्टनर

Thursday, August 07, 2014 18:26 IST
By Santa Banta News Network
वैसे तो आलिया बॉलीवुड के सभी नवोदित कलाकारों के साथ एक के बाद एक कर के सिने एंट्री मार रही हैं, और किसी भी बॉलीवुड हीरो के साथ उनकी नयी कैमस्ट्री मजेदार ही होगी लेकिन अब जिनके साथ उनकी कैमिस्ट्री बन रही है, उनके साथ आलिया की जोड़ी थोड़ी और ज्यादा रोमांचक होगी।

चर्चा है कि बॉलीवुड के दो नवोदित कलाकारों आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत अब सिने-स्क्रीन पर एक साथ नजर आएँगे। इन दोनों को होमी अदजानिया की अगली फिल्म में एक साथ कास्ट किया गया है।

​ ​​ एक सूत्र का कहना है, "यह एक ताजा तरीन जोड़ी होगी। आलिया और सुशांत ने इस से पहले एक साथ काम नहीं किया है। लेकिन दोनों ही अलग-अलग फिल्मों से अपनी प्रतिभा को दिखा चुके हैं। अब दोनों को होमी अदजानिया की अगली फिल्म में एक साथ देखा जाएगा।"

​हालाँकि इसके बारे में अभी तक दोनों ही सितारों से बात नहीं हो पाई है। वहीं व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि यह जोड़ी काफी मनोरंजक होगी। आमोद मेहरा कहते हैं, "'2 स्टेट्स' के बाद' आलिया ने यह साबित किया है कि वह बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को खींच सकती है। और वह अभी तक रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर के अलावा नवोदित कलाकारों के साथ जोड़ी बना चुकी है।"

​आलिया विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में शाहिद और अयान मुखर्जी की एक फिल्म में रणबीर कपूर के साथ भी नजर आने जा रही है। 'काई पो चे' से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले सुशांत भी राजकुमार हिरानी की 'पीके' और दिबाकर बनर्जी की 'बायोमकेश बक्शी' में नजर आने जा रहे हैं। इन फिल्मों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' भी 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT