बर्मन दा के नाम से बॉलीवुड के सबसे मशहूर संगीतकार आर.डी.बर्मन को एक्टर निखिल द्विवेदी प्यार भरा एक ट्रिब्यूट देंगे। निखिल बर्मन दा के बहुत बड़े फैन हैं। वे आज भी उनके गाने बहुत चाव से सुनते व गुनगुनाते हैं।
अपने इसी शौक के चलते निखिल ने उनकी शान में फिल्म तमंचे की म्यूजिक लांच पर खास आर.डी.बर्मन म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। उन्होंने अपनी अगली फिल्म तमंचे में आर.डी.बर्मन का गाना 'प्यार में दिल पे मार दे गोली' लिया गया है।
निखिल कहते हैं, इसके जरिए बर्मन दा को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की है। इस संगीतमय शाम में आर.डी.बर्मन के गीतों से सोनू निगम, मोहित चौहान, अंकित तिवारी व अरिजीत सिंह ने समां बांधा। सभी सिंगर्स ने अपनी गायिकी व बर्मन दा के म्यूजिक से म्यूजिक लांच को बेहद यादगार बना दिया।

Friday, September 12, 2014 18:16 IST