'किल दिल' का पहला ट्रेलर हुआ लॉन्च

Thursday, September 18, 2014 14:58 IST
By Santa Banta News Network
रणवीर सिंह, अली जाफर, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा अभिनीत रोमांटिक​ एक्शन फिल्म 'किल दिल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।​ जिसमें फिल्म के सभी कलाकार अपनी अब तक की भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

हालाँकि रणवीर सिंह तो पहले अपनी फिल्म 'गुंडे' में गुंडे के किरदार में नजर आ चुके हैं, लेकिन पाकिस्तानी कलाकर अली जाफर, गोविंदा और परिणीति तीनों का ही ऐसा रूप पहली बार देखने को मिलेगा।

​ ​फिल्म की कहानी दो ऐसे युवाओं देव (रणवीर सिंह) और टूटू (अली जाफर) की है, जो भैयाजी (गोविंदा) की छत्रछाया में पल बढ़ कर हत्यारे बन गए हैं। दोनो की बेहद पक्की दोस्ती में दिशा (परिणीति चोपड़ा) दरार का काम करती है। जिसके बाद धोखे और झूठ का खेल शुरू होता है।​​

​ ​इस मनोरंजक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शाद अली द्वारा, और निर्माण आदित्य चोपड़ा द्वारा किया गया है। फिल्म 14​ नवंबर को विश्वभर में रिलीज होगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT