क्या दीपिका-अर्जुन की वजह से करण-दिव्यांका के बीच पड़ी दरार?

Thursday, September 18, 2014 14:58 IST
By Santa Banta News Network
अगर सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो हाल ही में टीवी धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' के मुख्य कलाकार करण पटेल अपने इस शो के सेट पर खतरनाक मूड में थे। जहाँ वह सिर्फ मीडिया कर्मियों के साथ ही नही बल्कि अपनी सह-कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी के साथ ​भी ​तकरार में पड़ गए।​​​

​ कहा जा रहा है कि करण मीडिया को उनके सेट पर देर से पहुंचने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे, जिसमें उनके दीपिका और अर्जुन के साथ दिए गए स्पेशल एपिसोड को एडिट कर दिया गया।​​​​​

​ ​सूत्रों का कहना है, "दीपिका और अर्जुन अपनी फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' के प्रोमोशन के लिए एक खास एपिसोड शूट करने शो ​के ​सेट पर आए थे। जिसमें उन्हें शो के मुख्य कलाकारों दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के साथ शूट करना था। लेकिन शो निर्माता दीपिका और अर्जुन को उनके दूसरे कमिटमेंट्स के चलते ज्यादा देर तक नही रोक सके। जिसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने अंतिम समय में स्क्रिप्ट बदल दी और यह एपिसोड करण के बिना ही शूट करना पड़ा।"​​​​

​ ​सूत्र ने बताया कि जब करण सेट पर पहुंचे तो शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी थी। सूत्र ने आगे कहा, "अब करण के लिए एक भी सीन शूट के लिए नहीं बचा था इसके चलते वह बेहद परेशान हो गए। जिसके चलते उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया और इसका दोष मीडिया के सिर पर मढ दिया। उन्होंने मीडिया को शो के सेट पर आने से रोक दिया।"​​ ​सूत्र ने बताया, "शो के प्र​​चारकों​ के कहने के बाद भी करण ने मीडिया को सेट पर नहीं जाने दिया।"​

​​​ एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "कुछ मीडिया कर्मियों को अंदर आने से रोकने के बाद करण ने शो के निर्माता को कहा कि इनसे कहिये कि ये बाहर चले जाए, नहीं तो वह यहाँ से चले जाएंगे। इसके बाद उनकी सह-कलाकारा दिव्यांका ने मामले में दखल अन्दाजी करते हुए यह घोषणा की कि यदि मीडिया को बाहर भेजा जाएगा तो वह भी वहां से निकल जाएंगी।"​

जब इस बारे में करण से बात करने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस एपिसोड के पहले हिस्से में शूट नहीं करना था। मैं अपनी शूटिंग के दौरान मीडिया के लोगों को आस-पास नहीं चाहता था क्योंकि जब सेट पर बहुत ज्यादा लोग होते हैं तो मेरा ध्यान भटक जाता है। जैसे ही मेरा शूट खत्म हो जाता उन्हें आने दिया जाता।"​

​वहीं दिव्यांका ने इस बात की पुष्टि की कि करण ने कुछ मीडिया पर्सन्स के साथ बदसलूकी की। "​मैं करण के खिलाफ नही हूँ, लेकिन मीडिया तो सिर्फ अपना काम कर रहा था। वे कुछ भी गलत नहीं कर रहे थे और मैं इंसानियत के नाते उनका साथ दे रही थी।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT