​​अदाजानिया की दूसरी ​'​कॉकटेल​'​ नहीं चाहते नसीरूद्दीन

Monday, October 06, 2014 15:09 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता नसीरूद्दीन शाह फिल्मकार होमी अदाजानिया के सौंदर्यबोध और प्रमाणिकता के कायल हैं। उनका यह भी कहना है कि अदाजानिया बड़ी सहजता से ​'कॉकटेल​'​ जैसी विशुद्ध बनावटी और अनाड़ी फिल्म भी बना सकते हैं।​​
​​
​​​ अदाजानिया की फिल्म ​'​बीइंग साइरस​'​ और ​'​फाइंडिंग ​फैनी​' में काम करने के बाद से नसीरूद्दीन उनके काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित हैं।​​
​​
​​​​ नसीरूद्दीन ने आईएएनएस से कहा​, "मैं होमी (अदाजानिया) को बेहद पसंद करता हूं। मैं सचमुच उसे पसंद करने लगा हूं। वह अपने काम में बेहतरीन है। उसे सौंदर्यबोध और प्रमाणिकता की महत्ता के बारे में पता है और साथ ही वह ​'​कॉकटेल​'​ जैसी विशुद्ध बनावटी और अनाड़ी फिल्म भी बना सकते हैं। और तो और वह अपने सफल फार्मूले को बार बार दोहराते नहीं हैं। यह काफी बहादुरी की बात है।​"​
​​
​​​​ नसीरूद्दीन ने कहा​, ​"​यदि उसने ​'​कॉकटेल​'​ जैसी दूसरी फिल्म बनाई होती, तो मैं उसे जम के लात जमाता और मैंने उसकी फिल्म में काम भी नहीं किया होता। मैं बेहद खुश हूं और गर्व महसूस करता हूं कि होमी ने ​'​फाइंडिंग फेनी​'​ बनाई, जबकि वह ​'​कॉकटेल​'​ जैसी दूसरी फिल्म आसानी से बना सकता था।​"​
​​
​​​ ​नसीरूद्दीन ने भी 2006 में फिल्म ​'​यूं होता तो क्या होता​'​ से निर्देशन में कदम रखा था। ​ले​किन दूसरी फिल्म के निर्देशन के बारे में फिलहाल उनका कोई विचार नहीं है। फिलहाल निर्देशन नहीं। भविष्य में कर सकता हूं, लेकिन यह बहुत मेहनत का काम है। मुझमें अब इतनी ताकत नहीं है।​"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT