​हनी सिंह की तबीयत बिगड़ी,​ ​करना पड़ेगा बेड रेस्ट

Thursday, October 30, 2014 18:11 IST
By Santa Banta News Network
​अपने गानों से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे यो यो हनी सिंह के फैंस इस खबर की सुन निराश हो जाएंगे कि हनी की सेहत बिगड़ गई है और डॉक्टर ने उन्हें दो महीने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।​

​ एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी ने बताया, "जुलाई से हनी को तनाव के चलते सेहत से संबंधित काफी समस्याएं आ रही हैं। मैं उन्हें पिछले 10 सालों से देख रही हूं कि वो हर समय म्यूजिक कंपोज करने में बहुत मेहनत करते हैं। उनके पास बहुत काम है और वो बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन फिलहाल वो ये नहीं कर पा रहे हैं।​"

​ उन्होंने बताया कि हनी सिंह को कम से कम 45 दिनों तक दुनिया से दूर रहकर बेड रेस्ट करने की जरूरत है। उनका ब्लड प्रेशर घट-बढ़ रहा है, उनके दिल की धड़कन ठीक नहीं है और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह शांत जगह पर छुट्टियां बिताने और कोई काम न करने के लिए कहा है।​

​ उनके लिए इस बात को स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि वो ठीक नहीं हैं इसलिए हमें उन पर आराम करने का दबाव बनाना है। उधर डॉक्‍टरों का कहना है कि हनी सिंह अगर आराम नहीं करते तो उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT