अब साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म में होंगे शाहिद कपूर ​

Monday, November 24, 2014 11:54 IST
By Santa Banta News Network
'हैदर' से अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद शाहिद कपूर फ़िलहाल अपनी एक और फिल्म 'शानदार' में व्यस्त हैं। वहीं शाहिद कपूर के खाते में एक और फिल्म भी आने जा रही है, और वह भी निर्माता साजिद नाडियावाला की।

कहा जा रहा है कि साजिद नाडियावाला एक ऐतिहासिक ​प्रेमकहानी का निर्माण करने जा रहे हैं, और इसके लिए वह शाहिद कपूर को कास्ट करने के मूड में हैं। यह फिल्म दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरन तेजा और काजल अग्रवाल की सुपरहिट तेलगु फिल्म मगधीरा का रिमेक ​होगी। जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका ​में नजर आयेंगे।​

साजिद नाडियाडवाला ​का इस बारे में कहना है, "फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है पर शाहिद का नाम फिल्म के लिए पक्का है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अप्रैल 2015 से काम शुरू होगा और फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।​"​​

2009 में प्रदर्शित फिल्म ​'​मगधीरा​'​ 17 वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक ​प्रेम-कहानी है। ​फिल्म मगधीरा का अधिकार इससे पहले विकास बहल​ और अनुराग कश्यप की कंपनी ने खरी​दा था​, और पहले इसमें ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर ​को लिए जाने की चर्चा थी लेकिन ​अब यह फिल्म ​शाहिद ​के खाते में चली गई है।​

अभी तक फिल्म के लिए अभिनेत्री को नहीं चुना गया है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT