​​विराट को पसंद आई 'पीके'​, ख़ुशी से इतराई अनुष्का ​

Friday, December 12, 2014 13:41 IST
By Santa Banta News Network
​बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि विराट कोहली को उनकी नई फिल्म 'पीके' अच्छी लगी, जिसमें वह आमिर खान के साथ काम कर रही हैं।​

फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में जब अनुष्का शर्मा से 'पीके' पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उन्हें यह फिल्म अच्छी लगी..." उल्लेखनीय है कि 'पीके' में अनुष्का शर्मा एक नए लुक में नज़र आने वाली हैं।​​​

​​ इस मौके पर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले फिल्म के नायक आमिर खान भी अनुष्का शर्मा की खिंचाई करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, "मैं आपको बताऊंगा कि उन्होंने (विराट) क्या कहा... उन्होंने कहा कि उन्हें 'पीके' फिल्म '3 इडियट्स' से भी ज़्यादा अच्छी लगी...।"​​

​​​ यह जवाब सुनकर 'पीके' के निर्माता विधू विनोद चोपड़ा भी पीछे नहीं रहे, और उन्होंने अनुष्का शर्मा को छेड़ते हुए कहा, "विराट ने यह भी कहा कि वह (अनुष्का) उनकी वर्ल्डकप की जीत हैं।"​

​​ उल्लेखनीय है कि काफी लंबे अरसे से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डेटिंग करते रहे हैं, लेकिन अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया है। वैसे, राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित 'पीके' में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के अलावा संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT