​​अमिताभ को अक्कीनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार

Monday, December 29, 2014 15:24 IST
By Santa Banta News Network
महानायक अमिताभ बच्चन को अक्कीनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजित एक समारोह में भारतीय सिनेमा के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया गया।​

​ एएनआर पुरस्कार उन फिल्म सितारों को दिया जाता है, जिनके काम ने सिनेमा में कला, संस्कृति और कारोबार पर बहुत जबर्दस्त प्रभाव छोड़ा है।​​​

अमिताभ ने अपने पुरस्कार ग्रहण भाषण में कहा​, "इस उद्योग का हिस्सा होना गौरव की बात है। एएनआर जैसे निष्ठावान समर्थकों ने फिल्मोद्योग को एक प्रतिष्ठा, सम्मान और गरिमा दी है। उन जैसे लोगों की बदौलत ही सिनेजगत टिका हुआ है।​"​

​ दिवंगत अभिनेता नागेश्वर राव के बेटे अक्कीनेनी नागाजरुन ने पुरस्कार स्वीकार करने के लिए अमिताभ को धन्यवाद दिया। पुरस्कार समारोह में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, संघ संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू और पूरे एएनआर परिवार सहित फिल्मोद्योग के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।​​

इस पुरस्कार की शुरुआत 2005 में की गई थी और इससे पहले यह देव आनंद, शबाना आजमी, अंजली देवी, वैजयंतीमाला बाली, लता मंगेशकर, के. बालचंदर, हेमा मालिनी और श्याम बेनेगल को दिया जा चुका है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT