​​तमिलों ने सलमान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Monday, January 05, 2015 15:00 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन करने के विरोध में कुछ तमिल नागरिकों ने रविवार को यहां सलमान के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सलमान श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में हाल ही में राजपक्षे के समर्थन में प्रचार करने गए थे, जिससे कुछ तमिल लोग सलमान से नाराज हैं।​​

​ रविवार सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया, "हां, आज (रविवार) विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मी सलमान के घर की सुरक्षा के लिए मौजूद थे।​​

​ पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।" सलमान, 'किक' फिल्म की सह-अभिनेत्री और पूर्व श्रीलंकन ब्यूटी क्वीन, जैकलीन फर्नाडीज के साथ श्रीलंका गए थे।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT