​​​​​​स्टार गिल्ड अवार्ड : ​'​पीके​'​ को 5 पुरस्कार

Tuesday, January 13, 2015 16:24 IST
By Santa Banta News Network
फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म ​'​पीके​'​ को रेनॉल्ट स्टार गिल्ड ​अवार्ड्स 2015 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, संवाद, साउंड मिक्सिंग की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।​

​ फिल्म को 100 करोड़ रुपये की कमाई करने के लिए भी विशेष अवार्ड दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन फिल्म सिटी के रिलायंस मीडियावर्क में रविवार रात को किया गया और इस समारोह में ​'​पीके​'​ की झोली में सबसे अधिक अवार्ड गए। फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।​

​​ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्युसर्स गिल्ड आफ इंडिया एंड विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट ने 2014 के फिल्म एवं टेलीविजन की श्रेणी के अवार्ड घोषित किए हैं।​

​​ अभिनेता शाहिद कपूर को ​'​हैदर​'​ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्रियंका चोपड़ा को ​'​मैरी कॉम​'​ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया। समारोह की मेजबानी हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में की और दर्शकों को हंसने को मजबूर कर दिया।​

​​ इधर, महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी फिल्म ​'​शमिताभ​'​ के ​'​पिड्ली​'​ और प्रियंका ने ​'​अस्लाम ए-इश्कुम​'​ और ​'​राम चाहे लीला​'​ चाहे पर प्रस्तुति दी। समारोह में राकेश रोशन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया ग​​या। उन्हें यह अवार्ड जीतेंद्र और राकेश रोशन के ही बेटे ऋतिक रोशन ने पेश किया।​

​​ दीपिका को ​'​एंटरटेनर आफ द ईयर​'​ और आलिया भट्ट को ​'​जियोनी मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन' अवार्ड दिया गया। प्रियंका चोपड़ा को ​'​हिंदुस्तान टाइम्स सेलिब्रेटी फॉर ए कॉज​'​ के लिए पुरस्कृत किया गया और ​'​स्टार प्लस शाइनिंग सुपरस्टार​'​ अवार्ड श्रद्धा कपूर की झोली में गए। अवार्ड समारोह का प्रसारण 18 जनवरी को स्टार प्लस चैनल पर किया जाएगा।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT