आतंकवाद का मुद्दा उठाती है 'बेबी' : अक्षय

Wednesday, January 21, 2015 14:17 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की नई फिल्म 'बेबी' आतंकवाद का विषय लिए हुए है। अक्षय कहते हैं कि इरादा इन मुद्दों पर 'खुलकर' चर्चा करने का है, ताकि लोग जागरूक हों।​

​ अक्षय कुमार ने पिछली फिल्म 'हॉलीडे-अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाकर दर्शकों व फिल्म समीक्षकों का दिल जीत लिया था। भारत में एक आम आदमी कैसे आतंकवादी खतरों से जूझता है और कैसे सरकार ऐसे हमलों को रोकने की कोशिश करती है, 'बेबी' इसी की कहानी लिए हुए है।​

​ अक्षय ने एक एकान्तिक भेंट में आईएनएस को 'बेबी' व उसमें उनके एक्शन अवतार के बारे में बताया।​ उन्होंने बताया, "मैं फिल्म में गुप्तचर की भूमिका निभा रहा हूं। हमारा एक गुप्तचर समूह है, जिसका नाम बेबी है। इस समूह में अनुपम खेर, राणा डग्गूबाती व कुछ अन्य कलाकार हैं।"​

​ अक्षय (47) नीरज पांडेय निर्देशित 'बेबी' से खुश हैं। उन्होंने कहा, "बेबी' बढ़िया से बनी फिल्म है। यह आतंकवाद का मुद्दा उठाती है, जो आज की दुनिया में बहुत बड़ी चिंता है। आतंकवाद एक विषय के रूप में हर समाचारपत्र में देखा जा सकता है, इसलिए हमने इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की सोची। फिल्म इस बारे में खुलकर बात करती है। 'बेबी' की कहानी असल जिंदगी की विविध घटनाओं पर आधारित है।"​

​ फिल्म में अक्षय अपने चिर परिचित एक्शन अवतार में नजर आएंगे। पत्नी ट्विंकल से अपने रूमानी रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए कुछ सुझाव भी दिए।​

​ अक्षय ने कहा, "आपको जब भी समय मिले, उसे पत्नी के साथ बिताएं। मिलकर काम करें। पति-पत्नी की बजाय दो दोस्तों की तरह रहने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।"​

​ अक्षय ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक ट्वीट में ट्विंकल के लिए लिखा था, "14 वर्षो तक अपनी पत्नी से वही पुराने चुटकुले सुनने के बाद भी मैं अब भी उन्हें सुनना चाहता हूं।"​

​ अक्षय को ट्विंकल से एक बेटा आरव व बेटी नितारा है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT