​​भारतीय टीम की जीत पर बधाई देने उमड़ा फिल्म जगत

Monday, February 16, 2015 13:00 IST
By Santa Banta News Network
विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को मात देने के बाद भारतीय टीम को बधाई देने के लिए फिल्म जगत की हस्तियों में भी होड़ लग गई। लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसी फिल्मी हस्तियां भी भारतीय टीम को बधाई देने में पीछे नहीं रहीं।​​

​​ ट्विटर पर बधाई संदेशों का तांता सा लग गया।​ ​लता ताई ने ट्वीट किया, "हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत के लिए मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई।" भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच की कमेंट्री करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर भारत को जीत की बधाई दी।​​

​ उन्होंने लिखा, "या! भारत जीत गया..मेरा दूसरा पूर्वानुमान सही निकला..क्या यह 15 फरवरी का तारीख का कमाल है! मेरे लिए यह एक ऐतिहासिक दिन रहा..46 साल पहले इसी दिन मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी और फिल्म जगत में प्रवेश किया था।"​​

​​ वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "जय हो। नजर ना लगे, मां का थू-थू करना भी काम आया। जबरदस्त शुरुआत।"​​

​ ​ अजय देवगन ने लिखा, "भारत, पाकिस्तान का मैच देखते हुए नींद खुली। इस कहते हैं जोरदार रविवार और भारत के लिए यह विश्व कप जोरदार शुरुआत है।" रितेश देशमुख ने कहा, "विश्व कप रिकॉर्ड बरकरार!"​​

​ ​ दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, "कोहली, आपने शानदार प्रदर्शन किया!!! अभी और अच्छी पारियां आनी बाकी हैं।"​​

​ ​ अर्जुन रामपाल के ट्विटर संदेश के अनुसार, "भारत को जीत की बधाई। शानदार शुरुआत, रिकॉर्ड अछूता रहा।"​​

​ ​ नवोदित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया, "नीली जर्सी की जबरदस्त जीत..कमाल की शुरुआत..।"​​

​ ​ बहुआयामी प्रतिभा के चरित्र अभिनेता बमन ईरानी ने कहा, "भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन! सटीक और नियंत्रित! जितना आपने मैदान पर पसीना बहाया उससे अधिक हमने घर पर।"​​

​ ​ आशिकी-2 फिल्म में फिल्म जगत में सफल प्रवेश करने वाली श्रद्धा कपूर ने कहा, "भारत की पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत!!!"​​

​ ​ पूर्व मिस यूनिवर्स एवं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया, "यस!!! इंडिया!!! हमें अपनी टीम पर नाज है।!!!"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT