​फिल्मों में सेक्स बिकता है: राधिका आप्टे

Monday, March 16, 2015 18:06 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्मों में सेक्स एक बिकाऊ विषय है, क्योंकि समाज में यह एक वर्जित विषय है। राधिका जल्द ही फिल्म 'हंटर' में नजर आएंगी। यह फिल्म एक यौनासक्त इंसान के बारे में है।​

​ राधिका ने कहा, "सेक्स बिकाऊ भी है और वर्जित भी है, इसलिए हमारे देश में इसे लेकर अजीब-सी स्थिति है। मुझे लगता है कि सेक्स इसलिए बिकाऊ है, क्योंकि यह वर्जित है।"​​

​​ जहां तक फिल्म 'हंटर' की बात है, तो राधिका का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर से ऐसा लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह और भी कुछ है।​​

​​ उन्होंने कहा, "यह एक प्रेम कहानी है और सामान्य फिल्म है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर देखकर लोगों को लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह सामान्य फिल्म है। हर कोई इससे खुद को जुड़ा पाएगा।"​​

​​ हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित फिल्म 'हंटर' में गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिका निभाई है।​ राधिका ने हालिया प्रदर्शित 'बदलापुर' में भी काम किया था और उनका काम काफी सराहा गया था।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT