​श्रद्धा कपूर ने ​​ ​​'मेकअप प्रो एप्प' ​ ​किया​ ​लॉन्च ​

Thursday, March 19, 2015 15:45 IST
By Santa Banta News Network
​सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड ​लैक्मे ने बुधवार को अपनी तरह के पहले 'मेकअप प्रो एप्प' की पेशकश की। इस एप्प को हिदी सिने जगत की दिलकश अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ​लॉन्च किया।​

​ श्रद्धा का मानना है कि ​लैक्मे की इस नई पेशकश से दुनियाभर में मौजूद हर उम्र के मेकअप के दीवानों को फायदा मिलेगा।​ 'मेकअप प्रो' एक वास्तविक वर्चुअल मेकओवर एप्प है, जिसमें लक्मे के सभी रंगों को समाहित किया गया है। इस नए एप्प की घोषणा मुंबई के होटल पैलेडियम में चल रहे 'लक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015' के दौरान की गई।​

​​ श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया, "मैं इस एप्प को लेकर बहुत उत्सुक हूं और मैं पूरी तरह से इससे जुड़ा हुआ महसूस कर रही हूं। यह एप्प आपके जीवन को सुविधाजनक बनाएगा। एक लड़की लिपस्टिक के बहुत सारे रंगों को इस्तेमाल करना चाहती है लेकिन ट्रैफिक प्रदूषण और धूल से सब चौपट हो जाता है। लेकिन इस एप्प की मदद से अब वह खुद के लिए बेहतर मेकअप चुन सकती है। बहुत सारी युवा लड़कियां और कामकाजी महिलाएं इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगी।"​

​​ इस एप्प की मदद से आप डिजिटल रूप से लक्मे के प्रत्येक उत्पाद को खुद पर इस्तेमाल कर यह पता लगा सकते हैं कि यह आप पर कितना फबता है। लक्मे प्रोस्टाइल्सिट द्वारा सुझाए गए अलग अलग लुक को भी एक सिंगल क्लिक से ट्राई किया जा सकता है।​

​​ लक्मे फैशन व सौंदर्य क्षेत्र में अपने 15 वर्ष पूरा होने का जश्न मना रही है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT