​​कंगना के लिए चुनौतीपूर्ण था दोहरा किरदार निभाना

Tuesday, March 24, 2015 15:47 IST
By Santa Banta News Network
​राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अदाकारा कंगना रानौत ​'​गैंग्स्टर​', 'फैशन​'​ और ​'​क्वीन​'​ जैसी फिल्मों के जटिल किरदारों को बखूबी निभा चुकी हैं। लेकिन ​'​तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स​'​ में दोहरा किरदार निभाना कंगना को चुनौतीपूर्ण लगा।​​​
​​
​ ​'​तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स​'​ साल 2011 में आई फिल्म ​'​तनु वेड्स मनु​' ​का सीक्वल है, जिसकी कहानी तनु और मनु की शादी के चार साल की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमेगी।​​
​​
​​ फिल्म में कंगना कुसुम ​'​दत्ताे​'​ संगवन और तनुजा ​'​तनु​'​ त्रिवेदी के दोहरे किरदार में नजर आएंगी। सीक्वल में दोहरा किरदार निभाने का अनुभव साझा करते हुए कंगना ने बताया​, "वे दोनों बहुत अलग हैं। यह अनुभव काफी चुनौतीपूर्ण रहा।​"​
​​
​ कंगना सोमवार को 28 साल की हुईं। इस मौके पर उन्होंने फिल्म का पोस्टर ​लॉन्च किया और बताया​, "मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती पूरे विश्वास के साथ इन दोनों लड़कियों का किरदार निभाना था​।​ खासतौर से तब जब दोनों का दृश्य एक साथ हो।​"​
​​
​ उन्होंने बताया​, "फिल्म की शुरुआत में तनु काफी आत्मकेंद्रित है। वह खुद को ज्यादा प्यार करती है, जबकि दत्ताे उसके जैसी नहीं है। वह पूर्ण महिला है।​ ​लेकिन तनु ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक है। दत्ताे के दांत बड़े हैं​​।​ ​उसमें कुछ भी आकर्षक नहीं है। वह एक खिलाड़ी है। मैंने उसका किरदार अधिकतर लड़कों जैसे चाल-ढाल में किया है।​"​​​
​​
​ माधवन कहते हैं​, "इस फिल्म की शूटिंग में मजा आया और मैंने इससे काफी कुछ सीखा।​ मनु के रूप में वापसी मजेदार है। मु​झे लगता है कि यह मेरे करियर में सबसे अनूठा किरदार है।​"​​​​
​​
​ ​'​तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स​'​ मई के अंत में सिनेमाघरों में उतरेगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT