अजय देवगन जो इन दिनों निशिकांत कामत की फिल्म 'दृश्यम' की शूटिंग गोआ में कर रहे हैं मुंबई वापिस लौट आए हैं और जिसका कारण हैं कल आज यानी 2 अप्रैल होने वाला उनका जन्मदिन। अजय आज अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाएंगे। अजय आज पूरे 46 साल के हो गए हैं।
अजय के करीबी एक सूत्र का कहना है, "अजय ज्यादातर पार्टियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। इसलिए इस बार भी वह यह सेलिब्रेशन घर पर ही अपने बच्चों और पत्नी के साथ करेंगे। इतना ही नहीं 20 अप्रैल को अजय और काजोल की बेटी न्यासा का भी जन्मदिन है और आज से उका भी काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। महज 11 साल की न्यासा को खाना बनाना बहुत पसंद है। वह अपने जन्मदिन पर भी कुछ स्पेशल डिश बनाएगी। इस मौके पर अजय के कुछ खास दोस्त और उनकी बहन भी उनके साथ होंगी।"

Thursday, April 02, 2015 13:53 IST