विराट के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची अनुष्का

Thursday, April 02, 2015 13:56 IST
By Santa Banta News Network
​लगता है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी गहराई तक एक दूसरे के प्यार में डूब चुके हैं और अपने करियर और जिंदगी के उतार-चढ़ावों को साथ-साथ मिलके झेलने के लिए एक दूसरे से वायदा कर चुके हैं। हाल ही में अनुष्का विराट के परिवार से मिलने उनके घर भी गई।

जहाँ अनुष्का ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच में विराट का हौंसला बढ़ाने पहुंची थी, वहीं यह दुखद ही था कि वह मैच भारत के पक्ष में नहीं जा आ सका। लेकिन इसकी जिम्मेदारी पूरी क्रिकेट टीम के हिस्से में जाने बजाय अकेली अनुष्का पर आ टिकी। लेकिन उनकी इस परेशानी में विराट भी अनुष्का के साथ खड़े मिले और तो और मैच के बाद से ही अनुष्का और विराट दिल्ली में हैं।

​यही नहीं अनुष्का इस दौरान विराट के परिवार से मिलने दिल्ली स्थित उनके घर भी पहुंची। लगता है विराट के परिवार ने भी अनुष्का को स्वीकार कर लिया है और जल्दी ही दोनों की शादी की खबरें भी सच होने वाली हैं।

​कहा जा रहा है कि अनुष्का-विराट के घर पहुंचने से पहले ही विराट के घर पर ​जबरजस्त सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए थे। वहीं दोनों इसके बाद साथ में डिनर करने भी गए। वहीं खबरें तो यह भी है कि अनुष्का विराट के साथ ही सुरेश की शादी में भी जाएंगी। सुरेश 3 अप्रैल को ही दिल्ली में शादी कर रहे हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT