बॉलीवुड किंग शाहरुख खान वर्तमान समय में अपने आगामी बिग प्रोजेक्ट 'पठान' के लिए काफी वयस्त चल रहे हैं| इस फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, अभी-अभी खबर मिली है कि अभिनेता ने अपने हिस्से किस शूटिंग शुरू कर दी है| इस खबर के सामने आते ही दोनों स्टार्स के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|
शाहरुख खान की छवि बड़े पर्दे पर एक रोमांटिक हीरो की है, इसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं| शाहरुख काफी समय से फ़िल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए थे, इस फिल्म की घोषणा के समय से उनके चाहने वाले बेताब नज़र आ रहे हैं| जॉन की बात करते तो वह इसमें किंग खान के विपरीत खलनायक के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे| बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों की मानें तो अभिनेता ने मुंबई में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है|
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के अलावा सलमान खान और ऋतिक रॉशन भी कैमियो रोल करते नज़र आने वाले हैं| जब से यह खबर सामने आई है उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं और इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|
शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के लिए जॉन अब्राहम ने शुरू की शूटिंग, ऐसा होगा लुक!
Wednesday, April 07, 2021 12:15 IST
