Bollywood News


अश्लील गाने के सम्बंध में हनी के खिलाफ मामला दर्ज

अश्लील गाने के सम्बंध में हनी के खिलाफ मामला दर्ज
पंजाब पुलिस ने गायक-रैपर हनी सिंह के खिलाफ गाने में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल के सम्बंध में मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ से 80 किलोमीटर दूर नवानशहर में भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत हनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को हनी के गाने में अश्लीलता के सम्बंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

अपने गाने में अश्लील एवं द्विअर्थी संवादों के प्रयोग की वजह से हनी विवादों के घेरे में रहे हैं।

End of content

No more pages to load