Bollywood News


लिंग जाँच के चक्कर में बुरे फंसे शाहरुख़ खान

लिंग जाँच के चक्कर में बुरे फंसे शाहरुख़ खान
अगर हाल ही की ख़बरों पर नज़र डाली जाए तो शाहरुख खान ख़बरों में छाये हुए थे क्योंकि वे सरोगेसी के जरिये अपने तीसरे बच्चे की योजना बना रहे हैं। साथ ही शाहरुख और गौरी चाहते हैं कि तीसरा बच्चा लड़का ही हो।

लेकिन अब खबर ये हैं कि शाहरुख खान ने ये देखने के लिए कि बच्चा लड़का हैं या नहीं लिंग जांच कराई हैं। इस बात पर बवाल होना तो वाजिब ही हैं। अगर आम लोगों के रोल मॉडल समझे जाने वाले स्टार ही ऐसी हरकतें करेंगे तो इन्हें रोल मॉडल समझने वालो का क्या हाल होगा। तो इस मामले को लेकर शाहरुख खान की जान आफ़त में तो आनी ही थी।

हालाँकि इस मामले में शाहरुख की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया हैं। जब इस बारे में जानकारी के लिए शाहरुख के सहायको से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में बात करने से ये कहकर मन कर दिया कि शाहरुख ने हमसे ऐसी कोई बात ही नहीं की।

साथ ही बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने पूछताछ के लिए शाहरुख खान के बांद्रा स्थित उनके निवास 'मन्नत' का दौरा भी किया, लेकिन उस वक़्त शाहरुख घर पर नहीं थे। ऐसे में उन्हें बिना जानकारी के ही वापिस लौटना पड़ा।

इस पर चर्चा करते हुए नगर निगम स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ अरुण बेमने ने कहा कि जब हमारे अधिकारी शाहरुख के निवास पर गए उनके बिज़नेस मैनेजर ने बताया कि शाहरुख ने ऐसा सरोगेट माँ ये किसी तीसरे बच्चे के बारे में कोई बयान नहीं दिया हैं।

इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना हैं कि "हमने इस बारे में, 'रेडियोलॉजिकल और इमेजिंग एसोसिएशन' की मांग पर, जांच करने के लिए 'बृहन्मुंबई नगर निगम' (बीएमसी) से बात कर ली थी।

End of content

No more pages to load