-
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर रह-रहकर कांग्रेसी ही हमला कर रहे हैं। बराड़ ने कहा कि कांग्रेस के सभी महासचिवों को भी इस्तीफा दे देना चाहिए और पार्टी की कमान नए नेताओं के हाथों में सौंप देनी चाहिए।
-
मिल गयी ईदी! सलमान की फिल्म "किक" ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए.
-
ईद मुबारक! राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईद उल फितर के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी!
-
संयुक्त अभियान! चुनावों के मैदान में, भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार अब एक हो गए हैं। यानी 1990 के बाद दोनों को फिर से एक साथ चुनाव प्रचार करते देखा जाएगा।
-
सोने पर निशाना! कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की 7 अगस्त को लॉंच होने वाली किताब से कांग्रेस को चिंता सता रही है कि इस किताब से बची-खुची कांग्रेस की इज्जत न चली जाये। नटवर सिंह पार्टी के साथ-साथ गांधी परिवार के भी काफी करीबी थी। उन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों को करीब से देखा है।
-
'कुमार' के अच्छे दिन! जहाँ आम आदमी पार्टी अब भी अपने नेताओं के बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए संघर्ष कर रही है और भले ही इनके लिए अच्छे दिन ना आये हों पर इसके सदस्य कुमार विश्वास के लिए सच में अच्छे दिन आ गए हैं।