आज इतने भी नहीं हैं ख़ज़ाने में,
जितने कभी छोड़ दिया करते थे पजामे में।
इसी बीच खबर मिली है कि पत्नियों ने मायके में अपने भाईयों के पास फ़ोन करके कहना शुरू कर दिया है कि
"भईया मेरे कुछ पैसे बदलवा दें पर इन्हें मत बताना"।
नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान देखते-देखते रास्ते से घर की तिजोरी तक आ गया।
फेसबुक है या किसी की बारात, जहाँ देखो वहाँ 500 और 1000 के नोट ही नज़र आ रहे हैं।
ये तो अच्छा हुआ मोदी जी ने केवल नोट बंद कराये।
नेट बंद करा देते तो न जाने कितने लोग तो जीते जी मर जाते।
लड़कियों में ख़ुशी की लहर - 2000 का नोट Pink Color में आया है।
लड़की: जानू मुझे कुछ पैसों की ज़रूरत है।
लड़का: हाँ बोलो बेबी कितने चाहिये 500 या 1000?
लड़की: नहीं जानू बस 100।
लड़का मन ही मन आप छा गए मोदी जी।
न खाऊँगा न खाने दूँगा वो तो ठीक है,
पर खाया हुआ निकाल दूँगा ये तो नहीं बोला था।
यहाँ लोगों को Cash की चिंता हो रही है, और वहाँ USA में तो President ही Black से White हो गया।
राहुल: मम्मी मैं 1000, 500 के नोटों में से एक-एक ज़ीरो रबड़ से मिटाकर 100, 50 के बना लूँ क्या?
सोनिया: हे भगवान कब अक्ल आएगी इसे।



