Bollywood News


केली ने तैयार की 19 कामों की सूची

टेलीविजन रियलिटी स्टार केली जेनर का कहना है कि उन्होंने उन कामों की सूची बनाई है, जिन्हें वह 19 साल की होने से पहले करना चाहती हैं। वह अगले साल अगस्त में 19वें बसंत में कदम रख रही हैं।केली (18) ने अपनी वेबसाइट 'केली जेनर डॉट कॉम' पर बताया कि वह उन कामों की सूची बना चुकी है, जिन्हें वह अपने जीवन में पूरा करना चाहती हैं।

केली ने लिखा, `मुझे 18 साल की होने के बाद अहसास हुआ कि यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा साल होने जा रहा है और मैं इस साल में बहुत सी चीजें करना चाहती हूं।`उन्होंने लिखा, `इसलिए मैंने उन 19 कामों की एक सूची तैयार की है, जिन्हें 19 साल की होने से पहले मुकम्मल करना चाहती हूं।`ऐसा लगता है कि अगले नौ माह में किए जाने वाले कामों में काइली का मुख्य काम कैलिफोर्निया स्थित अपने घर के आंगन में मौजूद स्वीमिग पूल की मरम्मत कराना है, ताकि वह इसमें अपने दोस्तों के साथ मजे कर सकें।

End of content

No more pages to load