संता: तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं सैलरी ज्यादा बताना। लड़की के पिता पप्पू से: बेटा कितना कमा लेते हो? पप्पू: जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 लाख है लेकिन कट कटा के 8000 मिल जाते हैं!!! |
चिंटू: यार, कोई ऐसा व्यापार बता न जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो? पप्पू: ऐसा कर सर्दियों में सस्ती बर्फ लेकर गर्मियों में बेच दिया कर...!!! |
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था: 'दुनिया चांद पर पहुंच गयी और तू यहीं पर बैठा है!' पप्पू ने अपना दिमाग लगाया और नीचे लिखा: 'चांद पर पानी नहीं था इसलिए वापस आ गया!' |
डॉक्टर: आपकी सोनोग्राफी करनी पड़ेगी! मरीज़: डॉक्टर साहब, गरीब आदमी हूँ, चाँदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो! |
टीचर: बादल काले क्यों होते हैं? पप्पू: दिन भर धूप में घूमेंगे तो काले तो हो ही जायेंगे! |
डॉक्टर समझ नहीं पा रहा था कि कैसे अपने मरीज़ को बताए कि उसके पास समय बहुत कम है। . . . . . . काफी सोच विचार करके अंततः डॉक्टर बोला: ''इस बार 84 दिन वाला रिचार्ज मत कराना।'' |
संता: आप क्या जॉब करते हैं? बंता: सिंगर हूँ! संता: कभी देखा या सुना तो नहीं गाते हुए! बंता: मोहल्ले वाले चुप रहने के 20 हजार महीना देते हैं! |
पप्पू: ज़िन्दगी में चाहे जितना भी पीछे रह जाओ लेकिन... बंटी: लेकिन क्या? पप्पू: भंडारे में वहीँ बैठो जहाँ से सब्ज़ी - पूड़ी वाले अंदर आते हैं! |
पप्पू: तुम मास्क पहना करो! EX: अभी भी परवाह करते हो मेरी? पप्पू: नहीं बस तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी अब! |
संता: कुछ तो शर्म करो, शर्मा जी की बेटी हर बार टॉप करती है! पप्पू: तो एक काम करते हैं, उसे अपने घर की बहु बना लेते हैं! |