Bollywood News


सेक्सी सनी के 'शागिर्द' बने रणविजय

सेक्सी सनी के 'शागिर्द' बने रणविजय
​अभिनेता रणविजय सिंह और बॉलीवुड की सेक्सी 'बेबी डॉल' सनी लियोन आगामी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के प्रचार में 'वॉट वूमेन लव' म्यूजिक वीडियो में साथ डांस करते नजर आए​। दोनों शो के सूत्रधार ​भी ​हैं​।

'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के ​लॉन्च के लिए चैनल के अधिकारियों ने शो का एक लघु रूप तैयार कर उसे इस म्यूजिक वीडियो में तब्दील किया​। शो की थीम 'द वे टू अ वूमेंस हार्ट' है​।

​ संगीत वीडियो में रणविजय व लियोन एक जोड़े के रूप में डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं​।​ एमटीवी की ओर से एक बयान में कहा गया, 'सनी इस विषय​ ​(मन मोहने) की सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और रणविजय सर्वश्रेष्ठ शागिर्द व सर्वश्रेष्ठ ब्वॉयफ्रेंड हैं, जिनसे भारतीय लड़कों को एक सबक लेना चाहिए​।"

सनी और रणविजय दोनों को वीडियो में काम करके मजा आया​। सनी 'एमटीवी स्पिलट्सविला' की दूसरी बार मेजबानी कर रही हैं​।​ उन्होंने कहा, "यह मजेदार है कि इस बार शो में मेरे साथ रणविजय हैं​। मैंने उन्हें 'एमटीवी रोडीज' में देखा है​। मुझे मालूम है कि वह अनुशासन के लिए कील की तरह कड़क और हठी हो सकते हैं, लेकिन उनका एक मौज-मस्ती वाला पहलू भी है​।"

End of content

No more pages to load