Bollywood News


​​बेटी ​की बॉलीवुड एंट्री से सचिन ने किया इंकार

​​बेटी ​की बॉलीवुड एंट्री से सचिन ने किया इंकार
​सारा तेंदुलकर के बॉलीवुड में आने की खबरों पर अब उनके पापा सचिन तेंदुलकर बेहद नाराज हैं और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया है।

​महान क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर​ इन खबरों से परेशान हैं और उन्होंने इस बात को अपने ट्विटर पर साफ़ किया है कि उनकी बेटी फिल्मों में नही आ रही है और वह फिल्मों में व्यस्त हैं।

​सचिन ने ट्वीट किया है​, "मेरी बेटी सारा अपनी पढ़ाई में मशगूल है​। मैं उसके फिल्मों में काम करने को लेकर उठी अफवाहों को लेकर परेशान हूं​।​​"​

​ सचिन अब अपने जीवन पर बन रही डॉक्यू-फीचर फिल्म में काम करने जा रहे हैं​।​ सचिन के ब्रांड की देखरेख करने वाली कम्पनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप इस फिल्म में सहयोगी कम्पनी है और इसे '200 नॉटआउट' नाम दिया गया है। लंदन स्थित लेखक और फिल्मकार जेम्स एर्सकीन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इस फिल्म में कई ऐसी फुटेज दिखाई जाएंगी, जो आज तक किसी ने नहीं देखी हैं।​

End of content

No more pages to load