Bollywood News


​चीन सिनेमा जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म 'फ्यूरियस

​हालिया प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म 'फ्यूरियस 7' चीन के सिनेमाई इतिहास में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है​। चीन के सिनेमाघरों में लगी 'फ्यूरियस 7' अब तक 33.3 करोड़ डॉलर के लगभग कमाई कर चुकी है​।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चीन के बॉक्स ऑफिस पोर्टल के मुताबिक, 'फ्यूरियस 7' ने 'ट्रांसफॉरमर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्शन' का रिकार्ड तोड़ दिया है, जिसने 2014 में 32.3 करोड़ डॉलर की कमाई की थी​। चीन में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरा स्थान निर्देशक जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार' का है​।

2010 में आई इस फिल्म ने 21.9 करोड़ डॉलर की कमाई की थी​। निर्देशक जेम्स वान की 'फ्यूरियस 7' की कहानी डेकार्ड शॉ (जेसन स्टैथम) नामक व्यक्ति द्वारा डोमनिक टोरेट्टो (विन डीजल) और उसके गैंग से अपने भाई की मौत का बदला लेने के बारे में हैं​। फिल्म में ड्वाएन जॉनसन, मिशेल रॉड्रिग्ज, कर्ट रसेल, ल्युडेकरिस, ट्रीसी गिब्सन और दिवंगत अभिनेता पॉल वाकर ने काम किया है​।​

End of content

No more pages to load