Bollywood News


​हम सभी में 'पीकू' है: दीपिका

​दीपिका पादुकोण को अपनी नई फिल्म 'पीकू' की रिलीज का इंतजार है।​ ​उनका मानना है कि हर किसी के अंदर कहीं न कहीं 'पीकू' बसती है। ​​

दीपिका को लगता है कि यह फिल्म न केवल भारतीय बल्कि विदेशी दर्शकों को भी आकर्षित करती है। दीपिका ने एक बयान में कहा, "किरदार और फिल्म के रूप में यह न केवल भारतीय बल्कि दुनियाभर के दर्शकों से भी जुड़ी हुई है।​​

​ 'पीकू' बाप-बेटी के रिश्ते पर एक खूबसूरत व मजेदार विचार है।​ ​यह बताती है कि जब हमारे माता-पिता बूढ़े होते हैं, तो हम कैसे उनकी देखभाल करना शुरू करते हैं।"

उन्होंने कहा, "फिल्म का नाम 'पीकू' है, क्योंकि यह उसकी (पीकू) जिंदगी के सफर-हर काम करने की कोशिश करना, परिवार और उसकी सामाजिक जिंदगी पर नजर डालती है. मेरा मानना है कि हम सभी के अंदर कहीं न कहीं पीकू बसती है।"

'पीकू' आठ मई को दुनियाभर में रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load