Bollywood News


हम बॉलीवुड में रहकर बिगड़ गए हैं: सुष्मिता सेन

हम बॉलीवुड में रहकर बिगड़ गए हैं: सुष्मिता सेन
​अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी पहली बांग्ला फिल्म 'निर्बाक' में प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेजगत में कलाकार 'बिगड़' गए हैं।

सुष्मिता ने बुधवार को फिल्म के प्रचार के दौरान अपने सह-कलाकारों के बारे में कहा, "न केवल पूर्व (बांग्ला सिनेमा) के बल्कि भारत के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों के साथ काम करना सम्मान की बात है..मुझे कहना होगा कि हम बॉलीवुड में बिगड़ गए हैं।"

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में हम अच्छे दिखते हैं और इतने से ही हमारा काम हो जाता है, लेकिन क्षेत्रीय सिनेमा में ऐसा नहीं है​। बालीवुड की चमकधमक के बाद आप ढेर सारे ऐसे कलाकारों के साथ काम करते हैं, जो न केवल अपने किरदार की रूह में उतर जाते हैं, बल्कि सैकड़ों फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद अभी भी किरदार को मूर्त रूप देते हैं​। वे किसी भी किरदार में ढल सकते हैं​।​ वे मिट्टी के लोंदे की तरह हैं, जिसे कोई भी रूप दिया जा सकता है​। "​

​ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित 'निर्बाक' (नि:शब्द) में जीशू सेनगुप्ता, अभिनेता-निर्देशक अंजान दत्त व ऋत्विक चक्रबर्ती हैं। 22 दिनों में फिल्माई गई यह फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है।

End of content

No more pages to load