Bollywood News


​मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता: इरफान

​मंझे हुए अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का जरा भी घमंड नहीं है​। इरफान 'लाइफ ऑफ पाई' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' सरीखी हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं​।

उन्होंने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मुझमें इस बात को लेकर जरा भी दंभ नहीं है कि मैं हॉलीवुड फिल्में कर रहा हूं​।​ आखिर में आप एक आम इंसान हैं​। मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता​।​"​

​​ इरफान जल्द शूजीत सरकार निर्देशित 'पीकू' में नजर आएंगे. वह कहते हैं कि वह शूजीत के मुरीद हैं​। उन्होंने कहा, "अगर शूजीत किसी भी फिल्म का प्रस्ताव लेकर मेरे पास आएंगे, तो मैं उसे स्वीकार करूंगा​।​ मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं​।​"​

​​ 'पीकू' में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी हैं​।​

End of content

No more pages to load