Bollywood News


​टीवी धारावाहिक में काम नहीं करूंगा: माधवन

​फिल्म अभिनेता आर. माधवन भले ही सालों पहले छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब वह टीवी धारावाहिकों में काम नहीं करेंगे।​

​ माधवन को नब्बे के दशक में प्रसारित होने वाले टीवी शो 'सी हॉक्स' में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहा गया था।​

​ उन्होंने बताया, `मैं टीवी धारावाहिकों में काम नहीं करूंगा। मैंने जो कहा उसे महसूस करता हूं। एक फिल्म स्टार आखिर फिल्म स्टार ही होता है।`​

​ माधवन ने आगे कहा, `मैंने टीवी पर भी शानदार काम किया है.. फिल्मों से कहीं बेहतर। लेकिन लोग देखने के बाद जल्द ही भूल जाते हैं, यह ज्यादा प्रभावी नहीं होता। फिल्म और टीवी बिल्कुल ही अलग माध्यम हैं।`​

​ माधवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के प्रचार में व्यस्त हैं।​

​ फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, `फिल्म की कहानी शादी के चार साल बाद से शुरू होती है। यह शादी के बाद जिंदगी और परिस्थितियों में आए बदलाव के बारे में है, उन समस्याओं के बारे में है जिनसे सामना होता है। यह सही मायनों में मूल फिल्म का सीक्व ल है।`​

​ निर्देशक आनंद एल. राय की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्व ल है।

End of content

No more pages to load