Bollywood News


बिगड़े बेघर लोग: हम कुत्ते-वुत्ते नहीं हैं, सलमान की सजा 10 साल करो!

बिगड़े बेघर लोग: हम कुत्ते-वुत्ते नहीं हैं, सलमान की सजा 10 साल करो!
सलमान खान के हिट एंड रन मामले में बुधवार को उनके दोषी पाए जाने के बाद 5 साल की सजा सुनाई गई है। जहाँ इस फैसले से सलमान के चाहने वाले और उनके दूसरे बॉलीवुड साथी परेशान हैं, वहीं बेघर और गरीब लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

इन बेघर लोगों का मानना है कि सलमान खान जितने दोषी हैं उन्हें सजा भी उतनी ही मिलनी चाहिए। वह अदालत द्वारा सलमान को 10 के बजाय 5 साल की सजा सुनाए जाने से सख्त नाराज हैं और बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन पर उतर आए हैं।

साथ ही अभिजीत भट्टाचार्य द्वारा दिए गरीबों और फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए दिए गए बयान पर भी उन्होंने विरोध व्यक्त किया है। इन गरीब लोगों का कहना है कि हम कुत्ते-वुत्ते नहीं हैं।

End of content

No more pages to load