रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें समय-समय पर सुनने को मिलती ही रहती है। हालाँकि कुछ ही दिनों पहले चर्चा तो यह भी थी कि दोनों ने लंदन में सगाई भी कर ली है। वहीं एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरें फिर से सुनने में आ रही हैं।
एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड का चर्चित लव-बर्ड 2016 में शादी कर लेगा। वहीं वह खबरें जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों इसी साल शादी कर लेंगे वे महज अफवाह बताई जा रही हैं। दोनों इस साल नही बल्कि अगले साल शादी करेंगे।
दोनों फिलहाल अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त है। दोनों की शादी की अगले साल की योजना बन गई है। वहीं अगर खबरों में सच्चाई की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि हालिया एक इवेंट में रणबीर कपूर ने 2016 में कभी भी शादी होने का इशारा दिया था। कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि शादी की शहनाई 2016 में कभी भी बज सकती है।
हालाँकि ऐसा होगा या नहीं ये तो 2016 में ही पता चलेगा। लेकिन अब कुछ हद तक इस बात का आभास होना शुरू हो गया है कि रणबीर और कैट एक दूसरे से ही शादी करेंगे।
2016 तक शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ?
Monday, May 11, 2015 11:30 IST


