Bollywood News


​छोटे व बड़े पर्दे की दूरी मिट रही​ है​: वरुण

​​छोटे पर्दे के अभिनेता वरुण टुर्की को खुशी है कि छोटे एवं बड़े पर्दे के बीच की दूरियां कम हो रही हैं।​ वरुण को अभी सिर्फ दो धारावाहिकों का अनुभव है।​

​ वरुण ने यहां आईएएनए​​स को बताया, "रचनात्मकता और निर्माण के लिहाज से छोटे एवं बड़े पर्दे के बीच की दूरी कम हो रही है। भारतीय टेलीविजन में परिवर्तन का दौर चल रहा है। यहां तक कि धारावाहिक भी और बड़े हो रहे हैं।"​

​ ​​वरुण धारावाहिक 'उतरन' में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा इन दिनों 'कुबूल है' में नजर आ रहे हैं, वह इसे अपनी पहली मुख्य भूमिका मानकर चल रहे हैं।​

​ वरुण ने कहा, "मैं इसे मुख्य किरदार के रूप में अपने पहले धारावाहिक के रूप में लेकर चल रहा हूं।"​

​ वह 'कुबूल है' को एक सीख देने वाला अनुभव मानते हैं।

End of content

No more pages to load