Bollywood News


​​अमीया निर्वाना​ है ​​विवेक ओबराय ​की नन्ही परी का नाम ​

​​अमीया निर्वाना​ है ​​विवेक ओबराय ​की नन्ही परी का नाम ​
​अभिनेता विवेक ओबराय और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबराय ने अपनी बेटी का नाम अमीया निर्वान रखा है​। अमीया का जन्म इस साल अप्रैल में हुआ​।​

​ 'क्रिश 3​'​ स्टार का एक दो साल का बेटा भी है जिसका नाम विवान वीर ओबराय है​।​ विवेक ने ट्विटर पर लिखा​, "आप सब की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आपका देर से लेकिन दिल से शुक्रिया अदा करता हूं​। हमारी नन्हीं परी अमीया निर्वान हर दिन हमारे दिल को छूती है​।"​

​ विवेक ने प्रियंका से 29 अक्तूबर 2010 को शादी की थी​। प्रियंका कर्नाटक के दिवंगत नेता जीवराज अल्वा की बेटी हैं​। विवेक अब यशराज प्रोडक्शंस की फिल्म 'बैंक चोर' में दिखायी देंगे​।​

End of content

No more pages to load