अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस बात से हैरान हैं कि उनकी आगामी फिल्म 'जज्बा' को लेकर न केवल भारत, बल्कि फ्रांस में भी लोगों में रुचि है।
ऐश्वर्या ने कहा, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और यह देखकर अच्छा लगता है कि दर्शक मेरी फिल्म में रुचि दिखा रहे हैं।"
ऐश्वर्या इस समय वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड 'लोरियल पेरिस' की भारतीय एबेंसडर के रूप में 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में हैं।
'जज्बा' में लोगों की रुचि देख अच्छा लगा: ऐश्वर्या
Friday, May 22, 2015 11:30 IST



