Bollywood News


कंगना रॉक्स: 'तनु वेड्स...' की पहले तीन दिनों की देश-विदेश की कमाई 55 करोड़

कंगना रॉक्स:  'तनु वेड्स...' की पहले तीन दिनों की देश-विदेश की कमाई 55 करोड़
कंगना रनोत एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर छा गई हैं। ​उनकी बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर खूब भीड़ जुटा रही है फिल्म ने पहले तीन दिनों में भारतीय सिनेमाघरों से 38 करोड़ और विदेशों में 17 करोड़ की कमाई कर अब तक कुल 55 करोड़ अपने खाते में जमा करा लिए हैं।

​तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर देते हुए लिखा है, "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की पहले तीन दिनों की कुल कमाई (17 करोड़ विदेशों में) 55 करोड़। शानदार!

साथ ही तरण ने फिल्म के भारत में जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की भी उम्मीद जताई है। उन्होंने ट्वीट किया है, "तनु वेड्स मनु 100 ​करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। अगर ऐसा होता है तो यह 2015 की सबसे पहली 100 करोड़ क्लब की फिल्म होगी।"

​​व्यापार विश्लेषक आमोद महरा कहते हैं, "तनु वेड्स मनु रिटर्न' पहली महिला आधारित फिल्म है जिसने पहले हफ्ते में इतनी शानदार कमाई की है। साथ ही यह पहली ऐसी कमर्शियल फिल्म भी है जिसे दर्शकों और आलोचकों दोनों ने ही समान रूप से पसंद किया है।"

End of content

No more pages to load