Bollywood News


​मुझसे ​'शुद्धि' के बारे में पूछना बंद कीजिए: करण जौहर

​फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर इन दिनों एक बात से परेशान हो गए हैं। वो है फिल्म 'शुद्धि' का मसला। आए दिन होने वाले इवेंट में जब कभी भी इस फिल्म से जुड़ा सवाल करण से पूछा जाता है तो वे असहज हो जाते हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि इस बारे में वे बात ही नहीं करना चाहते।​

​ हाल ही में करण ने एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर जब उनसे पूछा गया कि फिल्म 'शुद्धि' लेट क्यों हो रही है तो करण ने कहा, 'हे भगवान...हे भगवान...मैं आप सभी से कह रहा हूं कि इस बारे में सवाल करना बंद कर दीजिए।​"​

​ उन्होंने कहा​, "मैं नहीं जानता हूं कि फिल्म के साथ कौन-सी बुरी बात जुड़ गई है जो मैं इसे बना ही नहीं पा रहा हूं।​"​

​​ 'शुद्धि' में पहले रितिक रोशन और करीना कपूर को साइन किया गया था। बाद में सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे। पिछले महीने करण ने घोषणा की कि फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट को फाइनल किया गया है।​​

​​ 'शुद्धि' पर बात करते हुए उन्होंने कहा 'मुझ पर भरोसा रखिए। मैं फिल्म का पोस्टर भी बनाउंगा और उसे रिलीज भी करूंगा। यह झूठ नहीं है।​"​

​​ करण जौहर का कहना है कि निर्देशक जोया अख्तर के पास मानवीय भावनाओं को डील करने की कुशलता है। उन्होंने जोया की फिल्म 'दिल धड़कने दो' को देखने के बाद पूरी कास्ट को बधाई दी। करण ने कहा कि इसे हर किसी ने अपने काम से एक स्पेशल फिल्म बना दिया है।

End of content

No more pages to load