​आइफा की तैयारी में लगे बॉलीवुड सितारे!

Saturday, June 06, 2015 17:20 IST
By Santa Banta News Network
​अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के 16वें संस्करण में रितिक रोशन, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नाडीज और अनिल कपूर, अनुपम खेर और सुभाष घई जैसे सितारे नजर आए।​​

तीन-दिवसीय मोहत्सव, एफआईसीसीआई-आईफा ग्लोबल बिजनेस फोरम के साथ व्यापार से संबंधित बयान के साथ शुरू हुआ। अनुपम ने भारतीय सिनेमा के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रहा है। वहीं हीरो नं 1 के डायरेक्टर डेविड धवन और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मंच पर मौजूद थे जिन्होंने मलेशिया में फिल्म बनाने में रुचि दिखाई।​​

​ संवाददाता सम्मेलन में विपाशा बसु, अनुपम, अनिल, आयुष्मान खुराना, सोनाक्षी, लॉरेन गोटलिएब, अदिति राव हैदरी, कनिका कपूर, अर्जुन, जैकलीन और घई भी उपस्थित थे। जिन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।​​

सोनाक्षी मलेशिया की यात्रा को लेकर काफी खुश थीं, सोनाक्षी यहां डांस का प्रदर्शन करने वाली हैं। 28 वर्षीय सोनाक्षी ने मलेशिया के बारे में बताया कि इससे पहले जब मैं मलेशिया गई थी तब स्कूल में थी और अब मैं आईफा में हूं।​​

​जैकलीन भी भावुक नज़र आईं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं आईफा में शामिल हुई थी तो मैं अपने देश श्रीलंका में थी और इस बार मैं अपनी मां के देश में हूं..तो यह इस बार भी मेरे लिए विशेष है। सन् 2000 में स्थापित हुआ आईफा मलेशिया में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है।​​

​ आईफा पर बिपाशा ने कहा कि 13 साल पहले मैं आईफा के लिए यहां थी और तब मैं नई थी। यह यात्रा मेरे लिए सुखद यात्रा थी।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025