Bollywood News


मैं नरम दिल पिता हूं: आमिर खान

​आमिर खान ने पारिवारिक फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्लूटो मेहरा नामक कुत्ते के संवाद बोले हैं​। वह कहते हैं कि वह अपने बच्चों का दोस्त बनने में यकीन रखते हैं​।​

यह पूछे जाने पर कि आप किस तरह के पिता हैं?​ जवाब में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा, "मैं एक नरम दिल पिता हूं​। मैं उन पर यकीन करने और मैं जो कुछ जानता हूं एवं मैंने जिंदगी में जो कुछ सीखा है, उन्हें सिखाने में यकीन रखता हूं​।​ मैं उन्हें उनकी जिंदगी में सही फैसले लेने देने पर यकीन करता हूं​।​​"​

​ आमिर ने कहा, "मेरा मानना है कि मां-बाप और बच्चों के रिश्ते में बहुत भरोसा एवं विश्वास होना चाहिए​।​ एक बच्चा जो बयां करना चाहता है, मतलब अपनी चिंताएं, डर व सपने, उन्हें बयां करते वक्त उसे खुशी एवं सुकून महसूस होना चाहिए​। उन्हें ये सब चीजें आपके साथ बांटने में हिचक नहीं होना चाहिए​।"

आमिर को दो बेटे जुनैद, आजाद राव और बेटी इरा है​।​

End of content

No more pages to load