Bollywood News


माधुरी की खूबसूरती का मुरीद हूं: मनोज वाजपेयी

माधुरी की खूबसूरती का मुरीद हूं: मनोज वाजपेयी
हिन्दी सिनेमा के संजीदा कलाकार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी ने खुलासा किया है कि वह हमेशा से 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की खूबसूरती एवं नजाकत के मुरीद हैं।

मनोज 'राम लखन' फिल्म में माधुरी को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे और तभी से उनके मुरीद हैं। मनोज ने एक बयान में कहा, "मेरे लिए माधुरी हमेशा से सर्वाधिक प्रतिभावान और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। मैं उनकी खूबसूरती और नजाकत का दिल से मुरीद हूं।"

मनोज आगे हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' में नजर आएंगे। मनोज 'अलीगढ़' में चिकित्सक श्रीनिवास रामचंद्र सिरस की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें अपनी लैंगिकता की वजह से नौकरी से निकाल दिया जाता है। यह साल के अंत में रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव भी हैं।

End of content

No more pages to load