Bollywood News


चीन को भा गई 'पीके': हिरानी

चीन को भा गई 'पीके': हिरानी
'पीके​'​ ने 620 करोड़ रुपये कमाकर विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का दर्जा पा लिया है​। 'पीके​'​ 20 मई को चीन के 4,500 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसने 16वें दिन ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे और अब भी जबर्दस्त कमाई कर रही है​। हिरानी ने सोचा था कि चीन में शायद यह इतनी न चल पाए​।

उन्होंने कहा, "चीन में लोगों के पूजा-अर्चना करने के लिए कोई मंदिर नहीं है​। मैं हैरान था​। ​मुझे चीन से जो सुनने को मिला, उससे मुझे लगता है कि यह लोगों को कहानी पसंद आ रही है​। यह वहां के लिए एक नई चीज है​।"​

हिरानी ने कहा, "मेरे ख्याल से चूंकि हमारे पारिवारिक मूल्य और पसंद-नापसंद एक जैसे हैं, इसलिए लोग फिल्म से जुड़े​। वहां ढेरों फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन इसने(पीके) उम्मीद से अधिक कमाई की​।"

End of content

No more pages to load